जहानाबाद में 6 कोरोना पॉजिटिव मिले, मरीजों की संख्या 136
जहानाबाद जहानाबाद जिले में गुरुवार को छह नए पॉजिटिव मिलने के साथ ही कुल मरीजों की संख्या 136 हो गई।
By JagranEdited By: Published: Thu, 28 May 2020 10:24 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 07:43 AM (IST)
जहानाबाद : जहानाबाद जिले में गुरुवार को छह नए पॉजिटिव मिलने के साथ ही कुल मरीजों की संख्या 136 हो गई। जिले में अब तक स्वस्थ्य होकर घर वापस होने वालों की संख्या बढ़कर 48 हो गई।
जिलाधिकारी नवीन कुमार के अनुसार जिले में तेजी से लोग स्वस्थ्य होकर घर लौट रहे हैं। गुरुवार को छह नए पॉजिटिव मिले लेकिन स्वस्थ्य होने वालों की संख्या 21 से बढ़कर 48 हो गई। अब जिले में एक्टीव संक्रमितों की संख्या घटकर 88 पहुंच गई है। बताया गया कि संक्रमित मिले नए लोग क्वारंटाइन सेंटर में थे। उन्हें बेहतर इलाज के लिए आइसोलेशन वार्ड में भेजने का प्रबंध स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें