उत्साह के साथ संपन्न हुआ दुर्गा पूजा का त्योहार
जहानाबाद। दशहरा को लेकर जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में दो दिनों तक लगातार भक्ति
जहानाबाद। दशहरा को लेकर जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में दो दिनों तक लगातार भक्ति की बयार बहती रही और दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ दिन और रात उमड़ती रही। हर ओर श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते और भक्ति धुनों पर थिरकते नाचते गाते पूजा पंडालों में उमड़ते रहे। इन दो दिनों का नजारा देखते ही बन रहा था। लोग अपने घरों से पूरे परिवार के साथ निकलकर पूजा पंडालों में स्थापित माता की प्रतिमा के समक्ष मत्था टेककर देश और समाज के कल्याण की दुआएं मांगते दिखे। इस अवसर पर पुरा शहर प्रकाश की चकाचौंध मे नहाता दिख रहा था वहीं कानों को प्रिय लगने वाले भक्ति गीत अलग हीं माहौल उत्पन्न करती दिख रही थी। शहर का हरेक सड़क व गली माता के भक्तों से पटी रही। शहर के बड़ी ठाकुरबाड़ी, पंचमहल्ला,मलहचक,सब्जी मंडी,काको मोड़ ,स्टेशन पर दुमुहानी ,अरवल मोड़, अस्पताल गेट, नया टोला,थाना पर,छोटी ठाकुरबाड़ी, कारगील मोड़, राजाबाजार समेत सभी पूजा पंडालों में भक्ति का अद्भूत नजारा देखने को मिल रहा था। जिला मुख्यालय स्थित माता मांडवेश्वरी के दरबार, प्राचीन देवी मंदिर, मलहचक देवी मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में भी पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। हर ओर माता के जयकारे गुंज रहे थे। वहीं पूजा पंडालों में माता की पूजा अर्चना करने को लेकर भी होड़ मची थी। ठाकुरबाड़ी में लोग नारियल फोड़ने को लेकर उत्साहित दिख रहे थे। इधर निजामुदद्ीनपुर में प्रजापिता ब्रहम कुमारी संस्थान द्वारा चैतन्य देवियों की झांकी लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना रहा वहीं नया टोला स्थित माता की सफेद प्रतिमा भी लोगों को अपनी ओर खिंचते नजर आ रही थी। पाठक टोली एवं राजेन्द्र पुस्तकालय स्थित मां काली की प्रतिमा भी आकर्षण का केन्द्र बना हुआ था। हर ओर श्रद्धालुओं की भीड़ चकाचौंध प्रकाश में उमड़ती दिख रही थी। श्रद्धालुओं की भीड़ कमने की बजाय देर रात तक बढ़ती ही जा रही थी। हर ओर भक्ति का अदभूत नजारा देखने को मिल रहा था। क्या बच्चे, बूढे और जवान सभी भक्ति के धून में रमे हुए थे वहीं महिलाएं भी कम उत्साहित नहीं दिख रही थी। सबों में माता की असीम आशीर्वाद पाने की इच्छा बलवती दिख रही थी। इधर मखदुमपुर तथा टेहटा में भी पूजा को लेकर भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। मखदुमपुर प्रखंड के नवाबगंज,विशुनगंज,कुर्था,सेरथुआ आदि बाजार चट्टियों में भी मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। भोजपुरी गायक शिव कुमार उर्फ बिटु द्वारा भव्य आयोजन किया गया। घोसी प्रखंड मुख्यालय के अलावा साहोविगहा,भारथू आदि जगहों पर भी पूजा का आयोजन किया गया। भारथू में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। काको प्रखंड मुख्यालय के अलावा काजीसराय,
मोदनगंज प्रखंड के बंधुगंज, ओकरी,हुलासगंज,शकुराबाद,रतन फरीदपुर,नेहालपुर,घोसी, नोआवां,कसवां आदि जगहों पर भी प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई।