गोपगुट से जुड़े कर्मियों ने किया प्रदर्शन
जहानाबाद। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट की प्रदेश इकाई के निर्णयानुसार मंगलवार को जिला इकाई से जुड़े कर्मियों ने समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया।
जहानाबाद। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट की प्रदेश इकाई के निर्णयानुसार मंगलवार को जिला इकाई से जुड़े कर्मियों ने समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया। अस्पताल मोड़ से चलकर प्रदर्शनकारी समाहरणालय पहुंचे। जिलाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में वहां धरना का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला सचिव रामउदय कुमार ने कहा कि सरकार अनुबंध, मानदेय तथा संविदा पर बहाली कर कर्मियों का शोषण कर रही है। सांसदों तथा विधायकों का वेतन और पेंशन में लगातार वृद्धि हो रही है लेकिन 60 वर्षों तक सेवा करने के बाद भी कर्मचारी बूढ़ापे में अपने को उपेक्षित महसूस करते हैं। उन्हें पेंशन से भी वंचित कर दिया गया है। सबका साथ, सबका विकास, महिला सशक्तिकरण, न्याय के साथ विकास तथा सामाजिक न्याय का नारा देने वाली मोदी-नीतीश की सरकार ने रसोइया 23 दिनों से हड़ताल पर हैं। विद्यालयों में मध्यान भोजन बनना बंद है। रोम जल रहा है लेकिन यहां के सम्राट नीरो वंशी बजा रहे हैं। उन्होंने आशा, आंगनवाड़ी तथा रसोइया सहित तमाम अनुबंध, मानदेय तथा संविदा पर बहाल कर्मियों को 18 हजार रूपए मासिक वेतन दिए जाने की मांग की। कोषाध्यक्ष संजय कुमार ने भी शिक्षकों को समान काम के लिए समान वेतन दिए जाने की मांग के साथ ही तमाम कर्मियों से चट्टानी एकता कायम रखे जाने की अपील की। सभा को सम्मानित अध्यक्ष रामाधार शर्मा, कृष्णा प्रसाद, सत्येंद्र कुमार, अग्नि कुमार, पूनम कुमारी, सुषमा सिन्हा, कमलेश कुमार, अर¨वद कुमार, सुदर्शन प्रसाद आदि लोगों ने संबोधित किया।