बैठक में समाज की राजनीतिक स्थिति पर हुई चर्चा
जहानाबाद प्रखंड क्षेत्र के नवावगंज रोड में अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ के प्रखंड कार्यकारिणी की बैठक अरविद कुमार दांगी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
जहानाबाद : प्रखंड क्षेत्र के नवावगंज रोड में अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ के प्रखंड कार्यकारिणी की बैठक अरविद कुमार दांगी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर समाज की राजनीतिक, सामाजिक तथा शैक्षणिक विकास पर चर्चा की गई। मौजूद लोगों ने राजनीतिक क्षेत्र में और अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग राजनीतिक दलों से की है। वक्ताओं ने कहा कि समाज को अभी भी राजनीतिक ²ष्टिकोण से हासिए पर रखा जा रहा है। जिससे विकास में बाधा उत्पन्न हो रही है। बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश प्रसाद दांगी, हरिद्वार प्रसाद दांगी, प्रेम कुमार पप्पु, राजकुमार दांगी, अखिलेश दांगी, मुन्ना दांगी समेत अन्य लोग मौजूद थे।