सद्भाव के बीच मनाएं मुहर्रम
मदन शर्मा जहानाबाद जब जिउतिया देखते हैं तो आखों में आंसू आ जाते हैं। शहीद लवकुश के अपनी मां के लिए जिउतिया और पत्नी के लिए मंगलसूत्र का आर्डर देकर जनवरी में ड्यूटी पर गया था।
जहानाबाद : मुहर्रम के अवसर पर शांति और सद्भाव बनी रहे। जिला प्रशासन ने गुरुवार को नगर परिषद क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाल कर असामाजिक तत्वों को अफवाह फैलाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
समाहरणालय से निकल कर काको मोड़ पहुंचने के उपरांत उंटा मोड़ वापस आ कर निचली रोड में मलहचक मोड़, पचमहला, सट्टी मोड़ होकर ठाकुरबाड़ी गई । उसके बाद टीम ने बुढ़वा महादेव स्थान होते हुए जाफरगंज, एरकी के बाद पुन: समाहरणालय वापस आ गई। मार्च में जिलाधिकारी नवीन कुमार, एसपी मीनू कुमारी, डीडीसी मुकुल कुमार गुप्ता,बीडीओ देवेंद्र कुमार पासवान सहित कई अधिकारी शामिल थे।
डीएम ने जिलेवासियों को आश्वस्त किया कि आप त्योहार घर में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मनाए। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अपकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। उन्होंने नगर वासियों से असामाजिक तत्वों के बारे में जानकारी मिलने पर प्रशासन से जानकारी साझा करने की अपील की। शांति एवं सदभाव बिगाड़ने, अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर है। उनके साथ सख्ती के साथ निपटा जाएगा। मार्च के माध्यम से बिहार राज्य शिया वक्फ तथा सुन्नी वक्फ बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों को बताया गया।