तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई
जागरण संवाददाता, जहानाबाद राष्ट्रीय जनता दल के तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के रुप में अनि
जागरण संवाददाता, जहानाबाद
राष्ट्रीय जनता दल के तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के रुप में अनिल पासवान के मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। इसके लिए यहां के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के नेताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे संगठन और अधिक मजबूत होगी। जिलाध्यक्ष मुजफ्फरपुर हुसैन राही ने कहा कि श्री पासवान लंबे समय से संगठन में निष्ठा के साथ काम कर रहे हैं। ऐसे में तकनीकी प्रकोश्ठ की जानकारी मिलने से हमलोगों को काफी प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि संगठन में बेहतर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं के प्रदेश के नेताओं के द्वारा खुद व खुद बेहतर स्थान प्रदान किया जाता है। बधाई देने वालों में पूर्व सांसद सह बेलागंज विधायक डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव, मखदुमपुर के विधायक सूबेदार दास, स्थानीय विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव, डा शशिरंजन उर्फ पप्पु, परमहंस राय, धर्मपाल यादव, संजय लालसे, ¨पटु कुमार उर्फ छोटू यादव, शैलेश कुमार यादव समेत अन्य लोग शामिल हैं।