छापेमारी में पांच वारंटी गिरफ्तार
जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरारियों के खिलाफ संचालित अभियान के तहत स्थानीय थाने की पुलिस ने सैदपुर गांव से पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरारियों के खिलाफ संचालित अभियान के तहत स्थानीय थाने की पुलिस ने सैदपुर गांव से पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में विनय ¨बद, धनंजय ¨बद, डीगल कुमार, उपेंद्र ¨बद तथा अर¨वद ¨बद शामिल है। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष जवाहर लाल राय ने बताया कि उनलोगों के खिलाफ न्यायालय के द्वारा गैर जमानतीय वारंट निर्गत किया गया था। वारंट के आलोक में ही उनलोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि बंधुगंज बाजार में छापेमारी कर अपहरण कांड का आरोपित रामू मांझी को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक अनतपुर गांव का रहने वाला है।