Move to Jagran APP

ई-टिकट बनाने वाला जालसाज गिरफ्तार

जहानाबाद। पूर्व मध्य रेल दानापुर के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त एसके राठौर के निर्देश पर ई जहानाबाद। पूर्व मध्य रेल दानापुर के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त एसके राठौर के निर्देश पर ई-टिकट बनाने वाले जालसाजों के खिलाफ संचालित अभियान में आरपीएफ की टीम ने ई-टिकट बनाने वाले एक जालसाज को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Nov 2019 12:12 AM (IST)Updated: Mon, 04 Nov 2019 12:12 AM (IST)
ई-टिकट बनाने वाला जालसाज गिरफ्तार
ई-टिकट बनाने वाला जालसाज गिरफ्तार

जहानाबाद। पूर्व मध्य रेल दानापुर के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त एसके राठौर के निर्देश पर ई-टिकट बनाने वाले जालसाजों के खिलाफ संचालित अभियान में आरपीएफ की टीम ने ई-टिकट बनाने वाले एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जालसाज के पास से रविवार का बना हुआ छह ई-टिकट बरामद किया गया। बरामद टिकट का कीमत 14239रुपये बताया जाता है।इतना ही नही टीम के लोगों ने 12 पुराने टिकट की भी बरामदगी की है। इसकी कीमत 27379 आंकी जाती है। टीम के लोगों ने एक मोबाईल, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड,एक एटीएम कार्ड, एक कंप्यूटर सेट तथा 1560 रूपए नगदी की भी बरामदगी की है। गिरफ्तार युवक सुमित कुमार जायसवाल बताया जाता है। आरपीएफ के इंस्पेक्टर राकेश रंजन ने बताया कि उन्हें यह जानकारी मिली थी कि आरसीटीसी के एजेंट उंटा निवासी सुमित कुमार जायसवाल द्वारा फर्जी तरीके से ई-टिकट बनाकर बेचा जाता है। पूछताछ के दौरान भी उसने यह स्वीकार किया है कि वह आरसीटीसी का अधिकृत एजेंट है तथा उसके आड़ में नकली आईडी से ई-तत्काल टिकट बनाता है। उसने बताया कि वह टिकट अपने व्यक्तिगत आईडी से ही बनाया करता है। गिरफ्तार युवक ने बताया कि टिकट बनाने के एवज में एसी क्लास के वास्तविक किराए से छह सौ रूपए तथा स्लीपर के भी चार सौ रूपए अधिक लिया करता था। उन्होंने बताया कि पूछताछ के क्रम में उसने सारी जानकारी दे दी। उन्होंने कहा कि उसके खिलाफ संबंधित रेल अधिनियम कांड पंजीकृत किया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.