रविवार को भी खुला रहेगा बिजली बिल काउंटर
जहानाबाद हिन्दुओं के विभिन्न महापर्व को लेकर इस माह राजस्व संग्रह में कमी आई है। गांधी
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 10:18 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 10:18 PM (IST)
जहानाबाद : हिन्दुओं के विभिन्न महापर्व को लेकर इस माह राजस्व संग्रह में कमी आई है। गांधी जयंती, दुर्गा पूजा के कारण कई दिन कार्यालय बंद रहे। 10 से 14 अक्टूबर तक शहर के माहौल खराब होने के कारण इंटनरेट सेवा बाधित रही। जिसके कारण बिजली बिल संग्रह करने में असुविधा हुई है। इस आशय की जानकारी देते हुए विद्युत विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि रविवार को बिल काउंटर खुलेगी। उपभोक्ता अपना बिजली बिल जमा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि महाप्रबंधक अरबिद कुमार के निर्देशानुसार काउंटर खोले गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें