बाढ़ पीड़ितों की मदद में सभी लोग करें भरपूर सहयोग
अत्याधिक बारिश के कारण नदियों के जल स्तर में वृद्धि से बाढ़
जागरण संवाददाता, जहानाबाद
अत्याधिक बारिश के कारण नदियों के जल स्तर में वृद्धि से बाढ़ प्रभाविल क्षेत्रों का बुधवार को विज्ञान एवं प्रवैद्यिकी सह प्रभारी मंत्री जय कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। मंत्री ने रतनी फरीदपुर क्षेत्र के पंडौल गावं का जायजा लेते हुए लोगों की समस्याओं को जाना। ग्रामीणों ने बताया कि पंडौल फॉल पुलिया तथा दरगाह पर रोड टुटा है। बलदईया नदी के तेज बहाव के कारण सड़क कटने की संभावना है।कई कच्चे घर गिर गए है। नवादा पुल तथा नवल राउत के पास तटबंध टुटने की भी जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने कहा कि काला आहर पुल ध्वस्त हो गया है। देवनंदन विगहा में आहर द्वारा पानी फैलने के कारण मुरहरा पथ में कटाव हुआ है। मोरहर नदी में अत्यधिक पानी फैलने के कारण घेजन पथ ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गया है। मोरहरा मुसहर टोली के महादलित समुदाय के लोगों ने बताया कि पानी के कारण कई कच्चे मकान गिर गए हैं। जिलाधिकारी नवीन कुमार ने लोगों को आश्वासन दिया कि आपलोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दिया जाएगा। आप अपनी समस्या के निपटारे को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी के पास आवेदन दें, शीघ्र घर बनेगा। डीएम ने कहा कि पीने के पानी की समस्या, बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर
पहुंचाना तथा भोजन की व्यवस्था इत्यादि कार्य जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। जहां कम पानी है वहां के लोगों को सूखा
राशन दिया जा रहा है। साथ हीं जहानाबाद प्रखंड में तीन तथा मखदुमपुर प्रखंड में एक स्थान सामुदायिक किचेन के माध्यम से भोजन तैयार कर खिलाया जा रहा है। मंत्री के साथ मौक पर सांसद चंदेश्वर प्रसाद,विधायक कुमार कृष्ण उर्फ सुदय यादव, पुलिस अधीक्षक मनीष, उप विकास आयुक्त मुकुल कुमार
गुप्ता, अपर समाहर्ता अरविद मंडल सहित अन्य पदाधिकारी एवं जन प्रतिनिधि द्वारा रतनी फरीदपुर के नंदनपुरा,कखौरा,महदीपुर, रूस्तमपुर, नेहालपुर सहित विभिन्न पंचायतों एवं गांवों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।