डीएम-एसपी ने किया मतगणना केंद्र का निरीक्षण
जहानाबाद। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन के लोग सभी आवश्यक तैयारी में जुट गए हैं।
जहानाबाद। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन के लोग सभी आवश्यक तैयारी में जुट गए हैं। एक ओर जहां मतदान केंद्र की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का कार्य चल रहा है वहीं रविवार को जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष, पुलिस अधीक्षक मनीष तथा अनुमंडल पदाधिकारी पारितोष कुमार मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्थानीय एसएस कॉलेज के निरीक्षण के दौरान सुरक्षा घेरा तथा भवन संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही अधिकारियों ने डीएवी पब्लिक स्कूल का भी निरीक्षण किया। इस स्कूल में मतदान से संबंधित आवश्यक सामाग्री रखा जाएगा। विद्यालय कर्मियों से यहां की स्थिति की भी जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर भवन निर्माण के सहायक अभियंता रामचंद्र प्रसाद भी मौजूद थे। डीएम ने उन्हें कई आवश्यक निर्देश दिए।