डीएम ने बांटे 105 जरूरतमंदों के बीच कंबल
जहानाबाद। कड़ाके की सर्दी को देखते हुए जरूरतमंदों को राहत देने के उद्देश्य से लगातार कंबल का वितरण किया जा रहा है।
जहानाबाद। कड़ाके की सर्दी को देखते हुए जरूरतमंदों को राहत देने के उद्देश्य से लगातार कंबल का वितरण किया जा रहा है। रविवार को वस्त्रम द्वारा उपलब्ध 105 जरूरतमंदों को जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने कंबल प्रदान किया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि वस्त्रम हमेशा से ही समाज के जरूरतमंदों की मदद में आगे रही है। उन्होंने कहा कि चाहे बाढ़ की विभिषका हो या फिर सर्दी का मौसम हमेशा यह संस्था मानवता की सेवा में बढ़ चढ़कर अपना योगदान निभाता रहा है। इस मौके पर अलगना, मिश्र बिगहा, हाजीपुर तथा नदियावां के जरूरतमंदों को कंबल दिया गया। संस्था के अक्षय कुमार ने बताया कि इस कड़ाके की सर्दी में हमेशा हमलोगों के द्वारा कंबल का वितरण किया जाता रहा है। इस मौके पर रेड क्रॉस सोसायटी के कोषाध्यक्ष राजकिशोर, वस्त्रम के अविनाश, सचिव प्रह्लाद भारद्वाज, रामविनय शर्मा, कन्हैया दास जी महाराज, दुर्गेश प्रियदर्शी, देवराज, नितेश भारद्वाज, शशिकांत आदि लोग मौजूद थे। इधर शहर के वार्ड संख्या-31 में भाजपा के राज्यसभा सांसद आरके ¨सह के सौजन्य से उपलब्ध कंबल को जरूरतमंदों के बीच वितरण किया गया। गौरक्षणी के माता मांडेश्वरी मंदिर के प्रांगण में सांसद प्रतिनिधि धीरेंद्र ¨सह उर्फ पप्पु ने जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटी। इस मौके पर सुरेश प्रसाद चौरसिया, रामबाबू, मनीष यादव, राजाराम चौधरी, सौरव कुमार आदि लोग मौजूद थे।