विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिलाधिकारी ने एक साथ कई विभागों का किया औचक निरीक्षण

By JagranEdited By:
Published: Thu, 10 Mar 2022 11:35 PM (IST)

जहानाबाद जिला पदाधिकारी द्वारा गुरुवार को घोसी प्रखंड क्षेत्र में र्कई विभागों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ...और पढ़ें

जिलाधिकारी ने एक साथ कई विभागों का किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी ने एक साथ कई विभागों का किया औचक निरीक्षण

जहानाबाद : जिला पदाधिकारी द्वारा गुरुवार को घोसी प्रखंड क्षेत्र में र्कई विभागों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम लखावर गांव स्थित बन रहे स्टेडियम का निरीक्षण करते हुए छुटे हुए कार्यों को अविलंब पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लखावर उच्च विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घोसी, शहीद शक्ति कुमार रेफरल अस्पताल घोसी, एनआरसी, पारा मेडिकल प्रशिक्षण संस्थान, उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरामसराय, आंगनबाड़ी केन्द्र बैरामसराय समेत कई विभागों का निरीक्षण करते हुए प्रखंड कार्यालय घोसी पहुंचे। प्रखंड कार्यालय पहुंचने के पश्चात प्रखंड कार्यालय के बिदुवार समीक्षा की। प्रखंड कार्यालय के समीक्षा के बाद ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं । इस दौरान घोसी नगर पंचायत के कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घोसी में बंद पड़े एक्स रे मशीन को चालू कराने की मांग की। नगर पंचायत के कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घोसी में एक्स रे मशीन रहते हुए बंद पड़ी है। मरीजों को एक्स रे सुविधा नहीं मिल पा रही है। मरीजों को सुविधा नहीं मिलने के कारण दूसरे जगह जाकर एक्स रे कराने को विवश हैं। जिला पदाधिकारी ने सिविल सर्जन को बंद पड़े एक्स रे को अविलंब चालू कराने का निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घोसी में दो चिकित्सक अनुपस्थित पाये जाने पर सिविल सर्जन को एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। निरीक्षण में अपर समाहर्ता अरबिन्द कुमार मण्डल, सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी रौशन आरा, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस रश्मि सिन्हा, जिला कृषि पदाधिकारी, बीडीओ प्रभाकर कुमार, सीडीपीओ अंजु कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका कुमारी किरण समेत कई पदाधिकारी शामिल थे । प्रखंड कार्यालय के समीक्षा कर जाने के क्रम मे सुकियावां से झुनकी जाने वाली सड़क को निरीक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए अभियंता को निर्देश दिए।