परिवहन विभाग ने हासिल किया 94 फीसद लक्ष्य
जहानाबाद। परिवहन विभाग के प्रधान सचिव ने वित्तीय वर्ष 2018-19 में जिले को 125.85 करोड़ राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया था।
जहानाबाद। परिवहन विभाग के प्रधान सचिव ने वित्तीय वर्ष 2018-19 में जिले को 125.85 करोड़ राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसके विरुद्ध विभाग ने विभिन्न श्रोतों से निर्धारित लक्ष्य का 94 फीसद प्राप्त करने में कामयाबी हासिल कर ली। जहानाबाद सह अरवल के परिवहन पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि ड्राईविग लाईसेंस, बिना फिटनेश, नीलाम पत्र, न्यू निबंधन,अपूर्ण कागजात के अलावा कर एवं अन्य श्रोतों के माध्यम से लक्ष्य को प्राप्त किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए कई तरह के सॉफ्टवेयर का भी प्रयोग किया गया था। उन्होंने वाहन मालिकों से कागजात की प्रक्रिया पूरी कर ही सड़क पर वाहन चलाने की अपील की है। उन्होंने वाहन मालिकों से बिना लाईसेंस के चालक नहीं रखने की अपील करते हुए कहा कि नौसिखिए चालक के कारण ही सड़क दुर्घटना होती है। नौसिखिए चालकों को परिवहन नियम कानून की जानकारी नहीं होने के कारण वे लोग बेतरतीव तरीकों से गाड़ियों को चलाते हैं। इतना ही नहीं वे लोग ओवर टेक ज्यादा करते हैं। उन्होंने दो पहिए वाहन चालकों से हेलमेट का प्रयोग करने का आग्रह करते हुए कहा कि हेलमेट से दुर्घटना के समय मनुष्य की जान भी बच सकती है। उन्होंने कहा कि अक्सरहा ऐसा देखा जाता है कि दुर्घटना के समय बिना हेलमेट वाले चालक की स्थिति गंभीर हो जाती है।