Move to Jagran APP

किसानों को अद्यतन तकनीकी जानकारी देने को तत्पर है विभाग

जहानाबाद। प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में शनिवार को रबी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख प्रेमचंद कुमार तथा बीडीओ आशुतोष कुमार ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Oct 2018 01:42 AM (IST)Updated: Sun, 28 Oct 2018 01:42 AM (IST)
किसानों को अद्यतन तकनीकी जानकारी देने को तत्पर है विभाग
किसानों को अद्यतन तकनीकी जानकारी देने को तत्पर है विभाग

जहानाबाद। प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में शनिवार को रबी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख प्रेमचंद कुमार तथा बीडीओ आशुतोष कुमार ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर बीडीओ ने कहा कि किसानों को अद्यतन तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने को लेकर विभाग काफी सक्रिय है। उन्होंने कहा कि अब बदलते जमाने के साथ खेती के तरीके भी बदल रहे हैं। विज्ञान का वर्चस्व हरेक क्षेत्र में हावी होता जा रहा है। किसान भाई भी विज्ञान के इस प्रगति का लाभ उठाएं। इस मौके पर प्रमुख ने कहा कि किसानों को इस वर्ष सुखाड़ के कारण काफी परेशानी हो रही है। इस इलाके में स्थायी रुप से बड़े संचय की व्यवस्था की जरुरत है ताकि ऐसी हालातों से निपटा जा सके। समारोह में कृषि वैज्ञानिक अजीत कुमार,मगध प्रमंडल के रसायन विभाग के उपनिदेशक जीवकांत झा, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण सत्येंद्र चौधरी तथा दिनेश प्रसाद ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के गुर बताए। उनलोगों ने कहा कि जीरो टीलेज से गेहूं की खेती करें। वैज्ञानिक तरीके अपनाने से फसल की उपज तो बढ़ेगी ही मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी कायम रहेगी। मिट्टी जांच कराए जाने के बाद ही उर्वरक का उपयोग करें। जिस तरह से हमलोग जांच के बाद शरीर में कमी हो रहे पोषक तत्वों की जानकारी हासिल करते हैं उसी तरह मिट्टी की जांच करने से उसमें कम हो रहे पोषक तत्वों की जानकारी मिलेगी। उसके आधार पर उर्वरक का उपयोग करने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी। उनलोगों ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में अब असीम संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं को अवसर में तब्दील करने के लिए विभाग क्रियाशील है। इस मौके पर सहायक कृषि पदाधिकारी दिनेश प्रसाद, आत्मा के राकेश कुमार, प्रख्ड कृषि समन्वयक योगेंद्र शर्मा, बड़ी संख्या में किसान सलाहकार समेत स्थानीय लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.