युवा उत्कर्ष कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय
जहानाबाद। गायत्री शक्तिपीठ के प्रांगण में रविवार को गायत्री परिवार के लोगों की बैठक में आगामी दो फरवरी को स्थानीय गांधी मैदान में प्रस्तावित युवा उत्कर्ष कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।
जहानाबाद। गायत्री शक्तिपीठ के प्रांगण में रविवार को गायत्री परिवार के लोगों की बैठक में आगामी दो फरवरी को स्थानीय गांधी मैदान में प्रस्तावित युवा उत्कर्ष कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। इसके संचालन के लिए विभिन्न विभागों का गठन किया गया। संयोजक श्रीकांत शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रमोद मोदी को सुरक्षा विभाग, रंगेश कुमार को प्रचार व्यवस्था, शारदानंदन ¨सह वृक्ष वितरण, सुनिल चौधरी तथा रामविनय शर्मा, वित विभाग तथा बचनदेव कुमार मीडिया के प्रभारी होंगे। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य ट्रस्टी शारदानंद ¨सह ने कहा कि शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में युथ एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लगभग 15 हजार युवा शामिल होंगे।मुख्य वक्ता के रूप में शांतिकुंज युवा प्रकोष्ठ के प्रभारी केपी दूबे मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि वृक्ष गंगा अभियान के तहत 5001 वृक्षों का वितरण किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य ट्रस्टी शारदानंद ¨सह के अलावा रंगेश कुमार, रामविनय शर्मा, अवधेश कुमार, सुमंत शर्मा,वसंत शर्मा, रंजीत शर्मा,हरि जी, कविता केशरी, अनिता कुमारी, बेबी कुमारी, मालती देवी आदि लोग भी मौजूद थे।