डीडीसी व एसडीओ ने किया पदभार ग्रहण
जहानाबाद। नव पदस्थापित उप विकास आयुक्त मनेश कुमार मीणा तथा अनुमंडल पदाधिकारी निवेदिता कुमारी ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी श्री मीणा को तत्कालीन उप विकास आयुक्त रामरूप प्रसाद के स्थान पर नया डीडीसी बनाया गया है।
जहानाबाद। नव पदस्थापित उप विकास आयुक्त मनेश कुमार मीणा तथा अनुमंडल पदाधिकारी निवेदिता कुमारी ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी श्री मीणा को तत्कालीन उप विकास आयुक्त रामरूप प्रसाद के स्थान पर नया डीडीसी बनाया गया है। समाहरणालय परिसर में अवस्थित कार्यालय कक्ष में उन्होंने पदभार ग्रहण किया तथा अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इधर अनुमंडल पदाधिकारी निवेदिता कुमारी भी निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी पारितोष कुमार के स्थान पर पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर निवर्तमान एसडीओ ने बुके देकर उनका स्वागत किया। एसडीओ ने कहा कि आम लोगों की समस्या तथा विधि व्यवस्था का बेहतर संधारण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि अभी तो वह पदभार ग्रहण कर रही हैं। यहां के लोगों की समस्या के बारे में जानकारी हासिल कर उसके निराकरण की दिशा में प्रयास करेंगी।