मध्य विद्यालय श्रीबिगहा के बच्चे गए शैक्षणिक परिभ्रमण पर
जहानाबाद। प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय श्रीबिगहा के छात्र-छात्राएं शनिवार को शैक्षणिक भ्रम
जहानाबाद। प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय श्रीबिगहा के छात्र-छात्राएं शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण पर बोधगया एवं विष्णुपद के लिए रवाना हुए। जिला परिषद अध्यक्ष आभा रानी तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सियाशरण प्रसाद ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर परिभ्रमण बस को रवाना किया। इस मौके पर जिप अध्यक्ष ने कहा कि भ्रमण पर जाने से बच्चों में सीखने की क्षमता बढ़ती है। बच्चे जिस विषय वस्तु को अपने पाठ्य पुस्तकों में पढ़ते हैं उसका प्रत्यक्ष अवलोकन करने का उन्हें मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि एतिहासिक एवं पर्यटक स्थलों पर जाने से बच्चों के अंदर इन स्थलों की जानकारी का भाव तो उत्पन्न होता ही है उन्हें अन्य कार्यों के लिए भी प्रेरणा मिलती है। बीइओ ने कहा कि सरकार की यह योजना बच्चों के बौद्धिक विकास के उद्?देश्य से ही लागू की गई है। इससे बच्चों को अपने संस्कृति की जानकारी मिलती है। विद्यालय के 150 छात्र-छात्राएं परिभ्रमण पर दो बसों पर सवार होकर गए। इस मौके पर प्रधानाध्यापक रामउदय कुमार, राजाराम मोहन राय, विमल कुमार, अरूण कुमार, सुनीता कुमारी, अनिता कुमारी,रेणु कुमारी,इंदु कुमारी समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।