कुआं में गिरने से बालक की मौत
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के रामगंज गांव में शुक्रवार को कुआं में गिर जाने के कारण एक बच्ची की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। मृतक संजीव कुमार का पुत्र गोलू कुमार तीन वर्ष बताया जाता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को ले जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है।
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के रामगंज गांव में शुक्रवार को कुआं में गिर जाने के कारण एक बच्ची की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। मृतक संजीव कुमार का पुत्र गोलू कुमार तीन वर्ष बताया जाता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को ले जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोलू घर के बाहर खेल रहा था। तभी बगल के एक कुआं में अचानक वह गिर गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे कुआं से बाहर निकाला। ग्रामीणों एवं परिजनों ने उसे जिदा समझकर स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुपम कुमार ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत मृतक के परिजन को 25 हजार रूपए का चेक दिया। बच्चे की मौत हो जाने पर घर में मातम का माहौल कायम हो गया है।