गायत्री मंत्र के जप से मन को मिलती है शांति
जहानाबाद। गायत्री परिवार ट्रस्ट के लोगों ने गुरुवार को विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जाकर बच्चों के बीच प्रेरक संदेश दिया।
जहानाबाद। गायत्री परिवार ट्रस्ट के लोगों ने गुरुवार को विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जाकर बच्चों के बीच प्रेरक संदेश दिया। उच्च तथा मध्य विद्यालय भारथु, मध्य विद्यालय घोसी, एनपीएच पब्लिक स्कूल तथा कॉन्सेप्ट को¨चग सेंटर के छात्र-छात्राओं को गायत्री मंत्र के जाप का संदेश दिया गया। गायत्री परिवार प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के प्रभारी रंगेश कुमार और जिला संयोजक श्रीकांत शर्मा ने विद्यालय के बच्चों को गायत्री मंत्र का महत्व बताया। उनलोगों ने कहा कि इस मंत्र के जाप करने से मन को शांति मिलती है। इससे स्मरण शक्ति भी तीक्ष्ण होता है। वर्तमान समय में युवाओं को भटकाव से रोकने के लिए उन्हें संस्कारयुक्त बनाना जरूरी हो गया है। इस कार्य में गायत्री परिवार के लोग पूरी तन्यता के साथ कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में दुर्गेश जी, सत्येंद्र शर्मा, सियाराम शर्मा, चंद्रदेव ठाकुर, गणेश कुमार समेत अन्य शिक्षकों का भरपूर योगदान रहा। मौके पर मीडिया प्रभारी वचनदेव कुमार भी मौजूद थे।