बाल दिवस पर शैक्षणिक संस्थानों में हुआ समारोहों का आयोजन
जहानाबाद। बाल दिवस पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों सामाजिक प्रतिष्ठानों तथा राजनीतिक दल के कार्यालयों में समारोह का आयोजन किया गया। शैक्षणिक संस्थानों में सुबह से ही कार्यक्रम आयोजित किए जाने लगे।
जहानाबाद। बाल दिवस पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक प्रतिष्ठानों तथा राजनीतिक दल के कार्यालयों में समारोह का आयोजन किया गया। शैक्षणिक संस्थानों में सुबह से ही कार्यक्रम आयोजित किए जाने लगे। इस आयोजन को लेकर बच्चे काफी उत्साहित थे। स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन विद्यालय के शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके उपरांत चाचा नेहरू के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर प्रश्नोतरी कार्यक्रम का भी आयेाजन हुआ। विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। मौके पर शारीरिक शिक्षक सुभाष चंद्र तिवारी, चितरंजन कुमार समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे। इधर मानस इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने रंगोली बनाकर चाचा नेहरू के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित की। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए संस्था के चेयरमैन डॉ अरूण कुमार सिन्हा ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे। इस दौरान विद्यालय के शिक्षा निदेशक निशांत रंजन ने कहा कि चाचा नेहरू कहा करते थे कि बच्चे ही देश के असली ताकत है। कार्यक्रम में अश्विनी शर्मा, विवेकानंद, संतोष, राकेश, आलोक अर्चना, आदि लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया। पीपीएम स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर स्कूल के अध्यक्ष डॉ एसके सुनिल ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू के बताए हुए रास्ते पर चलकर ही समाज की अच्छी बुनियाद खड़ी हो सकती है। इस दौरान विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। इधर मां कमला ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के संयुक्त तत्वावधान में सिद्धार्थ टीचर्स ट्रेनिग के परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे। द विग्स फाउंडेशन एकेडमी में प्राचार्या डॉ राखी वर्मा एवं निदेशक संतोष शर्मा के नेतृत्व में समारोह का आयोजन किया गया। यहां भी चाचा नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। मौके पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे। मां तारा बालिका उच्च विद्यालय में प्राचार्य की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मौके पर मयंक मौलेश्वर, सुजीत कुमार, अजय कुमार, दीपक कुमार, अखिलेश शर्मा आदि लोग मौजूद थे। शांतिकुंज पब्लिक स्कूल में निदेशक मोसाहेब शर्मा ने समारोह का उद्घाटन किया। मौके पर प्राचार्या सुषमा सिंह ने बच्चों को चाचा नेहरू की जीवनी से रूबरू कराई। इधर राज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में प्राचार्या पूजा अंजली कश्यप की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे। द ग्रामीण फाउंडेशन निजामुद्दीनपुर में विरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में समारोह का आयोजन किया गया। स्थानीय जदयू कार्यालय में जिलाध्यक्ष चंदेश्वर बिद की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन हुआ। मौके पर वैजनाथ शर्मा, दिलीप कुशवाहा, जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी, प्रो सुशील सिंह आदि लोग मौजूद थे।दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विकास योजना मीरा बिगहा के तत्वावधान में आयोजित समारोह में संस्थान के लोग ने शिरकत कर चाचा नेहरू के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उधर हुलासगंज के मानस इंटरनेशनल स्कूल में इस दौरान गणित तथा सूई-धागा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक गुड्डु कुमार ने किया। मौके पर विश्राम शर्मा, युगल शर्मा, अच्युतानंद आदि लोग मौजूद थे। जूनियर वर्ल्ड स्कूल मखदुमपुर में आयोजित समारोह में लोगों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर एलओसी सेना भर्ती ट्रेनिग सेंटर के सभी छात्र-छात्राएं मौजूद थे।