बीपी मंडल के जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन
स्थानीय निजामुद्दीनपुर में रविवार को बीपी मंडल की 100वीं जन्म शताब्दी पर समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता बुद्धिजीवी मित्र मंडली के अध्यक्ष रामकेश्वर प्रसाद यादव ने की।
जहानाबाद । स्थानीय निजामुद्दीनपुर में रविवार को बीपी मंडल की 100वीं जन्म शताब्दी पर समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता बुद्धिजीवी मित्र मंडली के अध्यक्ष रामकेश्वर प्रसाद यादव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य प्रो रामनारायण यादव मौजूद थे। उन्होंने बीपी मंडल के जीवन कृत्यों पर अपना प्रकाश डाला। बैठक में लोकसभा तथा राज्यसभा में उनका तैल्य चित्र लगाए जाने की मांग की गई। बिहार जनसंघ के कार्यक्रम में उनके जीवन को सम्मिलित किए जाने की भी मांग की गई। आयोजक जितेंद्र कुमार तथा संचालक अनिल कुमार ने भी बीपी मंडल के जीवन कृत्यों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ मुनिलाल यादव, जिला पार्षद अनुराधा सिन्हा, देवेंद्र प्रसाद ¨सह, चंद्रिका प्रसाद मंडल, अशोक प्रियदर्शी, शशि कुशवाहा, रमेश ¨सह, कमलेश ¨सह, पीके चक्रवर्ती, संजय यादव, विनोद कुमार तथा सीडी ¨सह ने भी अपना विचार व्यक्त किया।