स्वामी जी के जीवन पर लिखी गई पुस्तक का लोकार्पण
लक्ष्मी नारायण मंदिर के संस्थापक स्व परांकुशाचार्य जी महाराज के जीवन पर लिखी गई पुस्तक का लोकार्पण सोमवार को स्वामी रंग रामानुजाचार्य जी ने किया।
संवाद सहयोगी, हुलासगंज, जहानाबाद
लक्ष्मी नारायण मंदिर के संस्थापक स्व परांकुशाचार्य जी महाराज के जीवन पर लिखी गई पुस्तक का लोकार्पण सोमवार को स्वामी रंग रामानुजाचार्य जी ने किया। उन्होंने कहा कि परांकुशाचार्य जी महाराज एक महान संत थे। उनके विचार से हमलोगों को हमेशा प्रेरणा लेना चाहिए। वैष्णव संप्रदाय के उत्थान में उनकी बड़ी भूमिका रही है। कई विचारक उनके व्यक्तित्व की चर्चा करते रहे हैं। स्वामी जी ने कहा कि इस पुस्तक का लेखन डॉ सुबोध कुमार शांडिल्य ने किया है। पुस्तक के माध्यम से स्वामी जी के गुणों की चर्चा करने का प्रयास किया गया है। राम प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने कहा कि स्वामी जी के गुणों का वर्णन पुस्तकों में सीमित नहीं हो सकता है।