झांसा दे खाते से उड़ा लिए 49 हजार
काको प्रखंड के कुमडीहा गांव के राजेश्वर ¨सह को झांसा देकर उनके खाते से 49 हजार रूप
By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Dec 2017 08:50 PM (IST)Updated: Sat, 16 Dec 2017 08:50 PM (IST)
काको प्रखंड के कुमडीहा गांव के राजेश्वर ¨सह को झांसा देकर उनके खाते से 49 हजार रूपए उड़ा लिए गए। इस सिलसिले में उनके द्वारा पुलिस को जानकारी दे दी गई है। पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार को उनके मोबाईल फोन पर एक कॉल आया। उसने बताया कि मै एसबीआई का शाखा प्रबंधक बोल रहा हूं। आपका आधार संख्या एवं एटीएम संख्या चाहिए। उसके झांसे में आकर उन्होंने पूरी जानकारी दे डाली। जब उनके मोबाईल पर 49 हजार रूपए की निकासी कर लिए जाने का मैसेज आया तो उनके होश उड़ गए। आनन फानन में जब वे बैंक गए कि उन्हें यह जानकारी मिली कि आपके खाते से पैसे की निकासी हो गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें