विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक की आंखों में अंधेरा, दूसरे के कदम थे थमे... जनकपुर धाम में दोनों ने मिलकर रोशन कर ली जिंदगी

Published: Wed, 15 Jul 2026 10:12 PM (IST)

दृष्टिबाधित दुल्हन और दिव्यांग दूल्हे ने अरवल के जनकपुर धाम में शादी कर जीवन की चुनौतियों के बावजूद एक-दूसरे का ...और पढ़ें

आरा और अरवल के परिवारों का हुआ मिलन

आरा और अरवल के परिवारों का हुआ मिलन

HighLights

  1. दृष्टिबाधित दुल्हन और दिव्यांग दूल्हे ने अरवल में की शादी।

  2. समाजसेवी रविंद्र कनौजिया की पहल से संभव हुआ यह विवाह।

  3. जनकपुर धाम में हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ प्रेरणादायी विवाह।

संवादसूत्र, कलेर (अरवल)। जिला मुख्यालय ने बुधवार को एक ऐसे विवाह का साक्षी बना, जिसने यह साबित कर दिया कि रिश्तों की नींव बाहरी परिस्थितियों पर नहीं, बल्कि विश्वास और साथ निभाने के संकल्प पर टिकी होती है।

दुल्हन दोनों आंखों से दृष्टिबाधित हैं, जबकि दूल्हा दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। जीवन की चुनौतियों के बीच दोनों ने एक-दूसरे का सहारा बनते हुए सात फेरे लिए और साथ जीवन बिताने का संकल्प लिया।

समाजसेवी की पहल से संभव हुआ विवाह

इस प्रेरणादायी विवाह को संपन्न कराने में समाजसेवी रविंद्र कनौजिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके प्रयास से दोनों परिवारों के बीच सहमति बनी और विवाह की तैयारियां शुरू हुईं।

अरवल के जनकपुर धाम में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार दोनों का विवाह संपन्न कराया गया। इसके बाद सिविल कोर्ट, अरवल में कानूनी प्रक्रिया पूरी कर विवाह को विधिक मान्यता भी दिलाई गई।

आरा और अरवल के परिवारों का हुआ मिलन

दूल्हे प्रमोद कुमार भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव के निवासी हैं। वहीं दुल्हन दौनी कुमारी अरवल जिले के बीकू-बीघा गांव की रहने वाली हैं।

विवाह समारोह ने उपस्थित लोगों को यह संदेश दिया कि सच्चा जीवनसाथी वही होता है, जो एक-दूसरे की कमियों के बजाय एक-दूसरे की ताकत और सहारे के रूप में खड़ा रहे।

कई लोगों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

इस पहल में जयंत गोप ने नवदंपती को वस्त्र भेंट कर आशीर्वाद दिया। वहीं अधिवक्ता रंजय कुमार ने कोर्ट मैरिज की फीस नहीं लेकर सामाजिक सहयोग का परिचय दिया।

आयोजन को सफल बनाने में परशुराम चौधरी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। विवाह संस्कार रामजी तिवारी ने संपन्न कराया।

समारोह में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर विकास साहनी, अर्जुन चौधरी और शेषनाथ चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह में शामिल लोगों ने नवदंपती को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।