भाजपा समर्थकों ने किया एकता दौड़ का आयोजन
जहानाबाद। लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकता दौड़ का आयोजन किया।
जहानाबाद। लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकता दौड़ का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष पूनम सिन्हा के नेतृत्व में इंडोर स्टेडियम से अंबेदकर चौक तक इस दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान लौह पुरूष अमर रहें के नारे लगाते हुए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता दौड़ में शामिल थे। दौड़ की समाप्ति के उपरांत सभा का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश के पहले गृह मंत्री सरदार पटेल सशक्त, सु²ढ़, संवेदनशील, सतर्क व समावेशी बनने का संदेश देते थे। इन्हीं संदेशों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीवन चरित्र में उतारकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जिस तरह से देश के आंतरिक विकास के लिए ¨चतित हैं उसी तरह अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर भी भारत की सशक्त पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज के सभी वर्गों का विकास हो रहा है। केंद्र व राज्य की सरकार सभी को एक साथ लेकर चलने का काम कर रही है। इस मौके पर प्रदेश मंत्री गनौरी मांझी ने कहा कि पूरे देश में विकास की गंगा बह रही है। गरीबों के घरों में अब पहले की तरह मिट्टी के चूल्हे से धूएं नहीं निकलती हैं बल्कि अमीरों के घरों की तरह उनलोगों के पास भी गैस का कनेक्शन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का ही देन है कि जो गरीब पहले साहूकारों के पास कर्ज लेने पहुंचते थे अब बैंकों में उनलोगों का अपना खाता है। जिला महामंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल के बताए हुए रास्ते पर चलकर ही देश की अखंडता को कायम रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यों से लौह पुरूष को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष नरेश कुमार, जिला महामंत्री मंटू कुमार, सतीश कुमार, जिला उपाध्यक्ष मनोरंजन कुमार विकु, शिववचन ¨सह, जयप्रकाश केशरी, रामजनम शर्मा, विजय कुमार सत्कार, सुधीर ¨सह, क¨वद्र प्रजापति, कृष्णकांत राय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।