मतदाता जागरुकता को ले निकाली गई साइकिल रैली
जहानाबाद। विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जागरु
By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Oct 2020 09:02 PM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2020 09:02 PM (IST)
जहानाबाद। विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जागरुकता अभियान का संचालन जोर शोर से किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रखंड मुख्यालय में साइकिल रैली निकाली गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुपम कुमार के नेतृत्व में निकाली गई साइकिल रैली आदर्श मध्य विद्यालय से शुरू होकर खपुड़ा मोड़ तक गया। पुन: यह रैली आदर्श मध्य विद्यालय तक पहुंचा। इस दौरान रैली में सवार लोग विभिन्न प्रकार के पोस्टर बैनरों तथा स्लोगन से लोगों को जागरूक कर रहे थे। रैली में बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें