प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित
जहानाबाद। विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से निर्वाचन-सह-जिलाि
जहानाबाद। विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से निर्वाचन-सह-जिलाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में मेहंदी तथा कित-कित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, जीविका दीदी, आशा कार्यकर्ताओं के बीच आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में मतदान के महत्व तथा कोरोना वायरस संक्रमण से बचने का उपाय के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। महिलाओं ने कित-कित खेल में काफी उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लिया। खेल-खेल में मतदान केन्द्र पर दी जाने वाली सुविधाओं के साथ मतदान करने की जानकारी प्राप्त की गई। कित-कित प्रतियोगिता में महिलाओं को पहले मतदाता पहचान पत्र अथवा अन्य दस्तावेज को दिखाने का बारे में बताया गया। मास्क को ढाल बनाकर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। मतदान के उपरांत प्रयोग किए गए ग्लव्स को डस्टबिन में डालना जरूरी है। मेहंदी प्रतियोगिता के माध्यम से अपने हाथों पर मतदान के नये-नये संदेशों का प्रचार-प्रसार किया गया। डीएम ने महिलाओं को मतदान के प्रति उत्सुकता को देख कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आप इसी प्रकार अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करेंगे। उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले महिलाओं को सम्मानित भी किया। उप विकास आयुक्त -सह- स्वीप कोषांग पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने बताया कि आप घर-घर जाकर सभी महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित करें। मतदान हम सभी का अधिकार है। जिसके लिए हमे बढ़-चढ़ कर काम करना होगा और हर मतदाता को लोकतंत्र के महापर्व में शामिल कराना होगा।