विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अरवल में NH-139 पर भीषण सड़क हादसा: ऑटो-मैजिक की टक्कर में 2 मजदूरों की मौत, 6 घायल

Published: Sun, 10 May 2026 12:01 PM (IST)

अरवल जिले में NH-139 पर मधुश्रवां मोड़ के पास ऑटो और मैजिक वैन की भीषण टक्कर में दो मजदूरों की ...और पढ़ें

अरवल में सड़क हादसे में दो की मौत। प्रतीकात्‍मक फोटो

अरवल में सड़क हादसे में दो की मौत। प्रतीकात्‍मक फोटो

HighLights

  1. NH-139 पर ऑटो-मैजिक वैन की भीषण टक्कर हुई।

  2. हादसे में दो मजदूरों की दुखद मौत, छह घायल हुए।

  3. घायलों को अस्पताल भेजा गया, पुलिस जांच जारी है।

संवाद सहयाेगी, कलेर (अरवल)। मेहंदिया थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर मधुश्रवां मोड़ के समीप रविवार को ऑटो और मैजिक वैन के बीच हुई भीषण टक्कर में दो मजदूरों की मौत हो गई।

हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई तथा कुछ देर तक एनएच-139 पर यातायात बाधित रहा।

मजदूरी करने जाते समय हुआ हादसा 

मृतकों की पहचान जहानाबाद जिले के परस बीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत मटुक चक गांव निवासी मिथिलेश पासवान एवं सेंधवा गांव निवासी राजा बिंद के रूप में हुई है।

वहीं घायलों में मटुक चक निवासी मुनरिक बिंंद और रवीश बिंंद, सेंधवा गांव निवासी पप्पू मांझी एवं साधु ब‍िंद तथा केंदुई गांव निवासी विद्या मोची और लालबाबू  बिंद शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी मजदूर ऑटो पर सवार होकर रामपुर चोरम थाना क्षेत्र के आंकोपुर गांव से मेहंदिया स्थित मां कामाख्या कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने आ रहे थे।

मधुश्रवां मोड़ के पास हुई जोरदार टक्‍कर 

इसी दौरान मधुश्रवां मोड़ के पास सामने से आ रही मैजिक वैन से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही मेहंदिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल अरवल भेजा गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने मिथिलेश पासवान और राजा बिंंद को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल रवीश बि‍ंद, पप्पू मांझी एवं साधु बिंंद को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।