विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अरवल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मंत्री दीपक प्रकाश ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Published: Sun, 16 Aug 2026 09:05 AM (IST)

अरवल में 80वां स्वतंत्रता दिवस गांधी मैदान में धूमधाम से मनाया गया, जहां प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश ने ध्वजारोहण किया ...और पढ़ें

जिले में धूमधाम एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस। फोटो जागरण

जिले में धूमधाम एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस। फोटो जागरण

HighLights

  1. अरवल में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

  2. मंत्री दीपक प्रकाश ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

  3. सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी।

जागरण संवाददाता, अरवल। जिले में 80 वा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह गांधी मैदान में हुआ जहां पंचायती राज मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उसके बाद पुरुष, महिला जिला बल, स्काउट गाइड, होमगार्ड के परेड की सलामी मंत्री ने लिया।

जिलेवासियों के नाम संबोधन में प्रभारी मंत्री ने कहा कि सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 6750 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें 97 प्रतिशत का निष्पादन कर दिया गया है। सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत 81 हजार 13 लाभार्थियों को पेंशन दिया जा रहा है।

दिव्यांगों के लिए ट्राई साइकिल, बैसाखी, बैटरी चालित साइकिल वितरण किया जा रहा है। आवास प्लस योजना के 88 हजार 176 लाभुकों को आवास दिया गया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के 22 हजार 578 लक्ष्य के विरुद्ध शत प्रतिशत स्वीकृति दी गई है।

इसके साथ मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, आवास सहायता योजना से भी जरूरतमंद लाभुकों को सहायता दी जा रही है। जीविका के माध्यम से जिले भर के 1 लाख 4 हजार 24 परिवारों को जोड़ा गया है।

सभी परिवार कृषि, निरा, पशुपालन और सूक्ष्म उद्योग में से जुड़कर आत्मनिर्भर हुए हैं। शिक्षा में 88 हजार 220 छात्र-छात्राओं को अपार आईडी बनाया जा चुका है।

सरकारी विद्यालय में 69 आईसीटी लैब, 73 विद्यालय में स्मार्ट क्लास 8 आदर्श विद्यालय के साथ किशोरी स्वास्थ्य योजना, पोशाक योजना, छात्रवृत्ति योजना, साइकिल योजना के साथ छात्र-छात्राओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है।

उद्योग विभाग में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद उन्नयन योजना में 90 लक्ष्य प्राप्त हैं, जिसके विरुद्ध 83 आवेदनों को विभिन्न बैंक शाखा में भेजा गया है। जिसमें 21 लाभार्थियों के बीच ऋण वितरण किया जा चुका है।

इसके अलावा कृषि विभाग, मत्स्य पालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्रामीण कार्य,विभाग नगर परिषद सहित अन्य विभाग की विकासात्मक योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों को मंत्री ने जानकारी दिया।

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत और स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित थीम पर अपना कला दिखाया।

इस मौके पर जिला पदाधिकारी अमृशा बैंस, पुलिस अधीक्षक नवजोत सिमी, अरवल विधायक मनोज कुमार कुर्था विधायक पप्पू वर्मा के साथ जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर भागलपुर समाहरणालय में गूंजा राष्ट्रगान; DM अलंकृता पांडेय ने किया झंडोत्तोलन, अफसरों ने ली शपथ