शराब के नशे में दो गिरफ्तार
जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शराब सेवन करने वाले के खिलाफ संचालित अभियान के तहत
By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 01:28 AM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 01:28 AM (IST)
जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शराब सेवन करने वाले के खिलाफ संचालित अभियान के तहत पाली थाने की पुलिस ने मड़ैय गांव के समीप से शराब के नशे में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में कोसियावां निवासी रामजी ¨बद तथा बंधुचक निवासी रामजन्म ¨बद शामिल हैं। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस गश्ती में निकली हुई थी इसी बीच मड़ैया गांव के समीप शराब के नशे में दो लोगों को हंगामा करते हुए देखा गया। गश्ती दल ने उनलोगों को गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें