Move to Jagran APP

अवैध आरा मशीन पर चला प्रशासन का डंडा

जहानाबाद। शकुराबाद थाना क्षेत्र में संचालित अवैध आरा मशीन के विरूद्ध सोमवार को कार्रवाई की गई। वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत दर्जन भर आरा मशीन का समान जब्त किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Jun 2019 12:05 AM (IST)Updated: Tue, 04 Jun 2019 06:35 AM (IST)
अवैध आरा मशीन पर चला प्रशासन का डंडा
अवैध आरा मशीन पर चला प्रशासन का डंडा

जहानाबाद। शकुराबाद थाना क्षेत्र में संचालित अवैध आरा मशीन के विरूद्ध सोमवार को कार्रवाई की गई। वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत दर्जन भर आरा मशीन का समान जब्त किया गया। इसके साथ-साथ कई स्थानों पर मशीनों को क्षतिग्रस्त भी किया गया। वन प्रमंडल पदाधिकारी ने बताया कि इस जिले में बड़ी संख्या में अवैध तरीके से आरा मशीन संचालित किया जा रहा है। इस बात की जानकारी मिलने के उपरांत टीम गठन कर रतनी प्रखंड से छापेमारी की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि इस प्रखंड में चार दर्जन से अधिक आरा मशीन अवैध रूप से संचालित है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगा। कार्रवाई के तहत शकुराबाद बाजार, पंडौल मोड़, रतनी, फौलादपुर समेत अन्य स्थानों पर आरा मशीन को जब्त किया गया। संचालक रविद्र साव, मुन्ना कुमार, विरेंद्र यादव समेत अन्य लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की बात भी कही गई। वन प्रमंडलीय पदाधिकारी ने बताया कि अवैध संचालकों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। यदि उनलोगों के द्वारा फिर से आरा मशीन का संचालन किया जाता है तो और बड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से आरा मशीन संचालकों में हड़कंप मच गया है। अवैध आरा मशीन संचालित कर रहे लोग अपने स्तर से मशीन हटाने में जुट गए हैं। छापेमारी दल में क्षेत्रीय वन पदाधिकारी सत्येंद्र, अचंलाधिकारी इंद्रदेव पंडित, थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस के जवान शामिल थे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK