किसानों के लिए 807 क्विटल धान का बिचड़ा उपलब्ध
जहानाबाद। रोहिणी नक्षत्र प्रवेश करते ही किसान खेतों में धान के बिचड़े डालने की तैयारी में जूट गए हैं। हालांकि इस जिले में पानी का थोड़ा अभाव है।
जहानाबाद। रोहिणी नक्षत्र प्रवेश करते ही किसान खेतों में धान के बिचड़े डालने की तैयारी में जूट गए हैं। हालांकि इस जिले में पानी का थोड़ा अभाव है। पानी नहीं रहने के कारण किसानों को बिचड़े डालने के लिए खेत तैयार करने में परेशानी हो रही है। फिर भी किसान डीजल इंजन से खेतों में पानी डालना शुरू कर दिए है। जो किसान सरकारी दर पर बिचड़ा लेना चाहते हैं उनके लिए कृषि विभाग ने बीज का मुकम्मल इंतजाम कर लिया है। कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए विभिन्न प्रभेद के बिचड़े उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किसानों को अनुदानित दर पर मिलने वाले शंकर धान 395 रूपए क्विटल,10 वर्ष से कम वाले 293 तथा 10 वर्ष से अधिक वाले 121 रूपए क्विटल धान के बिचड़े उपलब्ध कराए गए हैं। जो किसान इन बिचड़े को खरीदेंगे अनुदान की राशि आरटीजीएस के माध्यम से उनके खाते में भेज दी जाएगी।