32 ¨क्वटल फूला हुआ जावा महुआ नष्ट
उत्पाद विभाग के अधिकारियों को शराब कारोबारियों के खिलाफ सं
By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Nov 2017 03:09 AM (IST)Updated: Sat, 18 Nov 2017 03:09 AM (IST)
जागरण संवाददाता,जहानाबाद
उत्पाद विभाग के अधिकारियों को शराब कारोबारियों के खिलाफ संचालित अभियान में फिर बड़ी सफलता हासिल हुई है। उसने परस बिगहा थाना क्षेत्र के पुणित बिगहा गांव में शुक्रवार को 32 ¨क्वटल फूला हुआ जावा महुआ को नष्ट किया है। इतना ही नहीं 30 लीटर महुआ शराब की भी बरामदगी की गई है। उत्पाद अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें यह जानकारी मिली थी कि पुणित बिगहा में अवैध शराब का धंधा किया जा रहा है। इस जानकारी के आधार पर उनके द्वारा टीम का गठन किया गया। टीम में इंस्पेक्टर निरंजन कुमार झा के साथ दारोगा शत्रुंजय कुमार तथा राजीव रंजन को शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि इनलोगों द्वारा वहां यह कार्रवाई की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें