2494 लोगों की हुई जांच, 28 मिले संक्रमित
इसकी पुष्टि करते हुए सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि सदर अस्पताल में 10 पीएचस
By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Aug 2020 08:54 PM (IST)Updated: Wed, 19 Aug 2020 08:54 PM (IST)
इसकी पुष्टि करते हुए सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि सदर अस्पताल में 10, पीएचसी सिकरिया में चार, काको में सात, हुलासगंज में एक, रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में छह लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। अन्य जगहों की जांच में रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुए है। अब तक कोरोना वायरस को लेकर 53976 लोगों की जांच की गई है। जिसमें 50993 लोगों का रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुआ है। 1032 लोगों का रिपोर्ट आना अभी बाकी है। अब तक 1306 लोग निगेटिव परिणाम प्राप्त कर डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। अब जिले में कोरोना एक्टिव केस 681 हो गया है। संक्रमित मरीजों में से 660 होम आइसोलेशन तथा आठ लोग आइसोलेशन वार्ड में हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें