संकल्प रैली में भाग लेंगे 15 हजार लोग
जहानाबाद। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के आह़्वान पर तीन मार्च को पटना के गांधी मैदान में प्रस्तावित संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों द्वारा भरपूर तैयारी की जा रही है।
जहानाबाद। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के आह़्वान पर तीन मार्च को पटना के गांधी मैदान में प्रस्तावित संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों द्वारा भरपूर तैयारी की जा रही है। एनडीए के सभी कार्यकर्ता उस रैली को सफल बनाने के लिए पूरी तन्मयता के साथ काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शशिरंजन के नेतृत्व में शुक्रवार को जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांवों का भ्रमण किया गया। वे पार्टी नेता व पूर्व महामंत्री रवि चंद्रवंशी, अजय गुप्ता, मनोज चंद्रवंशी, रामविनय शर्मा, जितेंद्र शर्मा, अनिल ठाकुर, सन्नी सिंह तथा मुकेश सिंह आदि लोगों के साथ जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के धाना डिहरी, नेहालपुर, कसवां,बढ़ेता, झूनाठी, शकुराबाद, गगनकुरा, गुलाबगंज, वीरो बिगहा, अमैन तथा साहपुर आदि गांवों में गए और लोगों से रैली को सफल बनाने के लिए पटना चलने को कहा। शशि रंजन ने कहा कि जनसंपर्क के दौरान इस रैली के प्रति लोगों में काफी उत्साह है। गांवों में रहने वाले लोग भी काफी जागरूक हैं और वे लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की सराहना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कम से कम 15 हजार लोग रैली में भाग लेने के लिए पटना जाएंगे।