डेंगू की चपेट में आने से युवक की मौत
गोपालगंज थाना क्षेत्र के उचकागांव गांव के एक युवक की मुंबई में डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक की मौत की खबर गांव में पहुंचते ही परिजनों तथा आसपास के ग्रामीणों में कोहराम मच गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 11:34 PM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 06:25 AM (IST)
गोपालगंज : थाना क्षेत्र के उचकागांव गांव के एक युवक की मुंबई में डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक की मौत की खबर गांव में पहुंचते ही परिजनों तथा आसपास के ग्रामीणों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार कुचायकोट थाना क्षेत्र के उचकागांव गांव निवासी रमेंद्र सिंह के दो पुत्रों में पीयूष कुमार बड़ा पुत्र था। वह मुंबई में रह कर किसी निजी कंपनी में नौकरी करता था। पिछले वह डेंगू की चपेट में आ गया। पड़ोसियों ने उसे इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई ।यह खबर मृतक युवक के घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें