Move to Jagran APP

भवानी छापर में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पति हिरासत में

गोपालगंज। फुलवरिया थाना क्षेत्र के भवानी छापर गांव में गुरुवार की रात एक महिला की संदिग्ध प

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 05:47 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 05:47 PM (IST)
भवानी छापर में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पति हिरासत में
भवानी छापर में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पति हिरासत में

गोपालगंज। फुलवरिया थाना क्षेत्र के भवानी छापर गांव में गुरुवार की रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के मायके के लोगों ने दहेज में बाइक के लिए महिला की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस महिला के पति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।

prime article banner

बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला के खामपार थाना क्षेत्र के छपिया गांव निवासी डोमा कुशवाहा की पुत्री 22 वर्षीय सोनी कुमारी की शादी आठ माह पूर्व बीते नवंबर महीना में भवानी छापर गांव निवासी रमेश सिंह के पुत्र रणजीत कुशवाहा के साथ हुई थी। गुरुवार की रात सोनी कुमारी की अपनी ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इसी बीच मृतका के मायके के लोग भी भवानी छापर गांव पहुंच गए। मायके के लोगों ने दहेज के लिए महिला की हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि शादी के बाद ससुराल आने पर सोनी कुमारी से दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल तथा अन्य सामान की मांग की जा रही थी। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर सोनी कुमारी की हत्या की गई है। वहीं ससुराल के लोगों का कहना था कि सोनी कुमारी पेट दर्द की बीमारी से पीड़ित थीं। इलाज के दौरान उनकी मौत हुई है। मायके के लोगों का बयान दर्ज कर पुलिस ने मृतका के पति रणजीत कुशवाहा को हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मायके के लोगों का बयान दर्ज कर मृतका के पति को हिरासत में ले लिया गया है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.