विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वर्दी का धौंस दिखाकर रंगरेलिया मना रहे थे दारोगा जी, Video viral

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Fri, 12 May 2017 01:46 PM (IST)Updated: Fri, 12 May 2017 11:53 PM (IST)

गोपालगंज जिले में वर्दी का धौंस दिखकर एक घर में रंगरेलियां बना रहे थे। इस बात की भनक वहां के ...और पढ़ें

वर्दी का धौंस दिखाकर रंगरेलिया मना रहे थे दारोगा जी, Video viral
वर्दी का धौंस दिखाकर रंगरेलिया मना रहे थे दारोगा जी, Video viral

गोपागंज [जेएनएन]। गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना का सब इंस्पेक्टर प्रदुमन सिंह परसो रात मे थाना क्षेत्र के सिरिसिया मौजे गांव में एक घर में रंगरेलिया मना रहा था। इस बात की खबर ग्रामीणों को लग गई। ग्रामीणों ने दारोगा जी की जमकर पिटाई। बाद में स्थानीय मुखिया, सरपंच तथा अन्य वरिष्ठ ग्रामीणों के बीच बचाव करने तथा दरोगा के माफी मांगे जाने के बाद ग्रामीणों ने उन्हें छोड़ा।

वैसे तो इस घटना को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन एक वीडियो वायरल होने के बाद सिरिसिया सहित आसपास के गांवों में इस घटना को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।

जानकारी के अनुसार कुचायकोट थाने में पदस्थापित अवर निरीक्षक प्रदुमन सिंह का थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव निवासी एक युवती से लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। दरोगा अक्सर रात में इस गांव में पहुंचकर रंगरेलियां मनाते थे। इस बात की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो ग्रामीणों ने आपस में बैठक कर दरोगा को रंगे हाथ पकडऩे का प्रोग्राम बनाया।

इसी बीच गुरुवार की रात दरोगा प्रदुमन सिंह देर रात युवती के घर पहुंच गए। इस बात की जानकारी लगने पर तमाम ग्रामीण एकत्रित हो गए और दरोगा को युवती के घर में ही घेर लिया। इस दौरान कुछ युवकों ने दरोगा के साथ मारपीट भी की।

इस घटना की जानकारी लगने पर तमाम ग्रामीण मौके एकत्रित हो गए। उग्र भीड़ को देखते हुए दरोगा माफी मांगते हुए यह कहते रहे कि वे दोबारा यहां नहीं आएंगे। बावजूद इसके ग्रामीणों का आक्रोश शांत नहीं हुआ और देर रात तक लोगों ने दरोगा को पकड़े रखा।

फिर मौके पर पहुंचे स्थानीय मुखिया धर्मेंद्र मिश्रा तथा अन्य ग्रामीणों ने बीच बचाव शुरु किया और दरोगा के माफी मांगने और दुबारा यहां नहीं आने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने उन्हें मुक्त किया। उधर दरोगा के माफी मांगने की घटनाव का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे की भी नींद खुल गई।

एसपी ने पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है। इस घटना की चर्चा सिरिसियां सहित आसपास के गांवों में है। घटना के बाद दरोगा प्रदुम्न सिंह का मोबाइल भी बंद आ रहा है। तमाम पुलिस पदाधिकारी घटना के बाद कुछ भी बताने से हिचक रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बरातियों की हरकत से नाराज हुई दुल्हन, बोली- नहीं करूंगी शादी

हलाकि आरोपी एसआई प्रदुम्न्न सिंह के मुताबिक वे इस मामले में निर्दोष है। उनकी किसी ने पिटाई नहीं की है. आरोपी एसआई की मुताबिक महिला के पति ने ही उनको खाना खिलाने के लिए घर पर बुलाया था। वे वहा खाना खाने के लिए पहुचे थे, तभी कुछ लोग जबरन घर ने पहुच गए। ग्रामीणों का उनको खाने पर आपत्ति थी।इसी लिए ग्रामीणों ने उनके साथ केवल पूछताछ की थी। 

यह भी पढ़ें: प्रेम-प्रसंग की बात पर घरवाले हुए नाराज, 15 वर्षीय लड़की ने की खुदकुशी