Move to Jagran APP

नगर थाना में अब 24 घंटे सुनी जाएगी पीड़ितों की फरियाद

गोपालगंज। नगर थाने का लुक के साथ ही अब यहां की कार्यप्रणाली भी बदल गई है। सारण डीआइजी मनु महाराज के निर्देश पर अब नगर थाना में 24 घंटे पीड़ित लोगों की फरियाद सुनने के लिए पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। शिकायत दर्ज कराने थाना आने वाले लोगों को अब पुलिस पदाधिकारियों को इधर उधर खोजना नहीं पड़ेगा। थाना के ओडी कक्ष के बाहर क्या मैं आपकी सहायता कर सकता हूं इसका बोर्ड लगा दिया गया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 11:05 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 11:05 PM (IST)
नगर थाना में अब 24 घंटे सुनी जाएगी पीड़ितों की फरियाद
नगर थाना में अब 24 घंटे सुनी जाएगी पीड़ितों की फरियाद

गोपालगंज। नगर थाने का लुक के साथ ही अब यहां की कार्यप्रणाली भी बदल गई है। सारण डीआइजी मनु महाराज के निर्देश पर अब नगर थाना में 24 घंटे पीड़ित लोगों की फरियाद सुनने के लिए पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। शिकायत दर्ज कराने थाना आने वाले लोगों को अब पुलिस पदाधिकारियों को इधर उधर खोजना नहीं पड़ेगा। थाना के ओडी कक्ष के बाहर क्या मैं आपकी सहायता कर सकता हूं, इसका बोर्ड लगा दिया गया है। इसके साथ ही ओडी कक्ष में लोगों की फरियाद सुनने के लिए 24 घंटे एक पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे।

loksabha election banner

नगर इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि सारण डीआइजी मनु महाराज के निर्देश पर थाना की कार्यप्रणाली में बदलाव किया जा रहा है। थाना में बने ओडी कक्ष पर क्या मैं आपकी सहायता कर सकता हूं, लिखा बोर्ड लगाया गया है। ताकि कोई भी फरियादी लेकर थाना पहुंचे तो उसे पुलिस पदाधिकारियों को इधर उधर खोजने की जरुरत नहीं पड़े। उन्होंने ने बताया कि ओडी कक्ष में अब 24 घंटे एक पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे। जिनके पास जाकर थाना आने वाले लोग अपनी समस्या सुना सकेंगे। शिकायत सुनने के बाद उस समस्या का समाधान भी ऑन द स्पॉट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सारण डीआइजी के निर्देश के आलोक में नगर थाने में कई और बदलाव भी किए जा रहे हैं। ताकि नगर थाने में आने वाले किसी भी फरियादी को परेशानी नहीं हो। वहीं इस संबंध में सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया कि सारण डीआइजी के निर्देश पर जिले के सभी थाने में बने ओडी कक्ष में क्या मैं आपकी सहायता कर सकता हूं, लिखा हुआ बोर्ड लगाने का काम चल रहा है। अधिकांश थाना में बोर्ड लगाने के साथ ही ओडी कक्ष में लोगों की शिकायत सुनने तथा उसका समाधान करने के लिए 24 घंटे एक पुलिस पदाधिकारी को तैनात कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.