यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक जताया रोष
गोपालगंज उत्तर प्रदेश में पुलिस एनकाउंटर के नाम पर आम लोगों पर अत्याचार करने का आरोपित लगाते हुए गुरुवार को जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर के मौनिया चौक पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक कर अपना रोष प्रकट किया।
गोपालगंज : उत्तर प्रदेश में पुलिस एनकाउंटर के नाम पर आम लोगों पर अत्याचार करने का आरोपित लगाते हुए गुरुवार को जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर के मौनिया चौक पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक कर अपना रोष प्रकट किया। इस दौरान यूपी के सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस मौके पर अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि यूपी में पुलिसिया जुल्म बढ़ गया है। आए दिन यूपी में आम नागरिकों को मारने का कार्य यूपी की पुलिस कर रही है। अपने संबोधन में छात्र जिलाध्यक्ष अबुल हसन सोनू ने कहा कि यूपी में हो रहे जुल्म को कार्यकर्ता बर्दास्त नहीं करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में महम्मद अफजल, विजय दुबे, लखन कुमार, सुनील सिंह, जय प्रकाश, महम्मद राजू, सुजीत कुमार बादल, दीपक यादव, अजय पासवान, रंजीत कुमार, विश्वनाथ महतो, प्रतीक कुमार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।