78 बोतल शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार
थाना क्षेत्र क मारवाड़ी नहर पुल के समीप पुलिस ने छापेमारी कर 78 बोतल शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपित सिमरा बारी गांव निवासी मैनेजर कुमार तथा इसी गांव के निवासी कमलेश कुमार बताया जाता है।
फुलवरिया : थाना क्षेत्र क मारवाड़ी नहर पुल के समीप पुलिस ने छापेमारी कर 78 बोतल शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपित सिमरा बारी गांव निवासी मैनेजर कुमार तथा इसी गांव के निवासी कमलेश कुमार बताया जाता है। दोनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
(संसू.)
30 लीटर शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार सिधवलिया : थाना क्षेत्र के लोहिजरा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर तीस बोतल शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया आरोपित लोहिजरा गांव निवाी नेमी महतो बताया जाता है। इसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने इसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
(संसू.)
युवक को मारपीट कर सोने का चेन छीना सिधवलिया : थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक को मारपीट कर घायल करने के बाद उसके गले से सोने का चेन छीन लिया। इस घटन को लेकर मारपीट में घायल रवि सिंह दशरथ महतो के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं इसी घटना को लेकर दूसरी पक्ष की मियावंती देवी ने रवि सिंह तथा इसके पिता उमेश सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
(संसू.)
महिला को मारपीट कर किया घायल सिधवलिया : थाना क्षेत्र ले बरहिमा गांव में आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। इस घटना को लेकर मारपीट में घायल बरहिमा गांव निवासी चंदानीता ने अपने ही गांव के निवासी लाल मियां के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
(संसू.)
महिला से ठगी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज सिधवलिया : थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में एक महिला को झांसा देकर चार लाख रुपये ठगी कर ली गई। इस मामले में ठगी की शिकार बनी महिला सलेमपुर गांव निवासी कांति देवी ने अपने ही गांव के निवासी मेघनाथ प्रसाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
(संसू.)