कल्याणपुर में दो पक्ष भिड़े, एक परिवार के पांच लोग घायल
भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर बुधवार को दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडा से हमला कर एक परिवार के पांच लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भोरे में भर्ती कराया गया।
गोपालगंज : भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर बुधवार को दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडा से हमला कर एक परिवार के पांच लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भोरे में भर्ती कराया गया। जहां सभी घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि कल्याणपुर गांव निवासी शिवजी प्रसाद का अपने पड़ोस के लोगों से आपसी विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर बुधवार को दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडा से हमला कर शिवजी प्रसाद, पंकज गुप्ता, अरविद गुप्ता व माधुरी देवी सहित पांच लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने सभी घायलों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों का बया दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।