परेशानियों का सामना कर ही आगे बढ़ता है व्यक्ति
प्रखंड सभागार में बुधवार को दिव्यांगजन सम्मान समारोह सह भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बीडीओ डॉ. आनंद कुमार विभूति ने 195 दिव्यांगों तथा 51 कन्याओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
गोपालगंज : प्रखंड सभागार में बुधवार को दिव्यांगजन सम्मान समारोह सह भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बीडीओ डॉ. आनंद कुमार विभूति ने 195 दिव्यांगों तथा 51 कन्याओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर अपने संबोधन में बीडीओ ने कहा कि दिव्यांग शब्द दिव्यांगजनों को सकारात्मक व दिव्य बनाने के लिए प्रेरित करता है। किसी भी कार्य को करने के लिए एक लक्ष्य का होना आवश्यक होता है। परेशानियां सभी के जीवन में आती है। लेकिन उन परेशानियों का सामना करके ही व्यक्ति आगे बढ़ता है। दिव्यांगजन किसी से कम नहीं हैं। समाज में ऐसे कई उदाहरण हैं, जिन्होंने दिव्यांगता को परास्त कर अपने जीवन को सफल बनाया है। उन्होंने कहा कि कोई भी दिव्यांग अपनी दिव्यांगता को मजबूरी न समझें। बल्कि उसे अपनी शक्ति बनाकर अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास करें। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से कोई भी दिव्यांगजन वंचित न हों, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रयासरत है। समारोह में पंकज कुमार, रामप्रवेश राम, विजय शुक्ल, डॉ. दुर्गाचरण पाण्डेय, सुशील कुमार, आतम सिंह, शैलेश कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह, मैनेजर राम सहित काफी संख्या में दिव्यांगजन व ग्रामीण मौजूद रहे।