बरौली की तीन बेटिया बिहार अंडर 19 क्रिकेट टीम में शामिल
बिहार क्रिकेट संघ को मान्यता मिलने के बाद बीसीए की ओर से गठित बिहार की अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम में बरौली प्रखंड की तीन खिलाड़ियों को स्थान मिला है।
गोपालगंज। बिहार क्रिकेट संघ को मान्यता मिलने के बाद बीसीए की ओर से गठित बिहार की अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम में बरौली प्रखंड की तीन खिलाड़ियों को स्थान मिला है। चयनित महिला क्रिकेटर झारखंड के धनबाद में आगामी एक नवंबर से प्रारंभ हो रही क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।
बिहार की अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम में चयनित होने वाली महिला क्रिकेटर निवेदिता भारती नगर पंचायत बरौली भड़कुयां तिवारी टोला गांव के मनोज तिवारी की पुत्री हैं। इसी प्रकार प्रखंड के खजुरिया गांव के अमरेश रजक की पुत्री प्रियंका कुमारी तथा नवादा पंचायत के मारड़पुर गांव के संजय ¨सह की पुत्री प्रियंका कुमारी शामिल है। चयनित खिलाड़ियों ने बताया कि गत 3 व 4 अक्टूबर को पटना में ओपन ट्रायल का आयोजन किया गया था। इस ट्रायल में कुल 34 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल में शामिल बरौली प्रखंड की इन तीन लड़कियों का चयन अंडर 19 टीम में किया गया। पिछले कुछ समय से लगातार बेहतर प्रदर्शन करने वाली इन महिला क्रिकेटरों ने काफी बेहतर प्रदर्शन कर टीम के चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा था।