भूमि विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों को पीटा
गोपालगंज। महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कटहरिया गांव में पूर्व से चल रहे भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने दंपती सहित एक ही परिवार के तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने एक की हालत गंभीर देखकर उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया।
गोपालगंज। महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कटहरिया गांव में पूर्व से चल रहे भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने दंपती सहित एक ही परिवार के तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने एक की हालत गंभीर देखकर उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कटहरिया गांव की फूलकांती देवी अपने दरवाजे पर बैठी थी। इसी बीच इसी गांव के ब्रदी यादव सहित आधा दर्जन लोग महिला के दरवाजे पर पहुंचे तथा उसे गाली-गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने फरसा से हमला कर फूलकांती देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें बचाने उनके पति रामपुकार यादव व पुत्री रीमा कुमारी पहुंचे तो उन्हें भी घायल कर हमलावर भाग निकले। इस संबंध में थाने में छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।