मारपीट में अधिवक्ता सहित तीन घायल
गोपालगंज : बरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में पूर्व से चल रहे भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक अधिवक्ता सहित तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Jul 2018 11:53 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jul 2018 11:53 PM (IST)
गोपालगंज : बरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में पूर्व से चल रहे भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक अधिवक्ता सहित तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल लोगों के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया जाता है कि अधिवक्ता अरुण कुमार ¨सह की जमीन का डंडार कुछ लोग जबरन तोड़ रहे थे। इस बात की जानकारी होने पर अरुण कुमार ¨सह अपने साथी संतोष कुमार ¨सह तथा भाभी विमला देवी के साथ उन्हें रोकने के लिए पहुंचे। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। अधिवक्ता के बयान पर घटना की दर्ज प्राथमिकी में कल्याणपुर गांव के रवींद्र ¨सह तथा कमलेश्वर ¨सह को नामजद आरोपित बनाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें