विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लूटी गई बाइक के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

By JagranEdited By:
Published: Tue, 25 Sep 2018 06:57 PM (IST)

गोपालगंज। नगर थाने की पुलिस ने सदर अस्पताल परिसर में छापेमारी कर लूट की बाइक के साथ तीन

लूटी गई बाइक के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार
लूटी गई बाइक के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

गोपालगंज। नगर थाने की पुलिस ने सदर अस्पताल परिसर में छापेमारी कर लूट की बाइक के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य अपराधी पुलिस को देखकर भाग निकलने में सफल हो गया।

जानकारी के अनुसार नगर थाने की पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अपराधी लूट की बाइक के साथ सदर अस्पताल परिसर में किसी अपराध को अंजाम देने की तैयारी में हैं। इस सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान लूट की बाइक के साथ तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस बीच एक अन्य अपराधी पुलिस को चकमा देकर भाग निकलने में सफल हो गया। गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान मांझा थाना के मांझा बाजार के नेसार अली, नगर थाना के अरार वार्ड नंबर 28 के राजू कुमार तथा नगर थाना के भितभेरवां गांव के विशाल कुमार पाण्डेय के रूप में की गई है। इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया।