Move to Jagran APP

घने कोहरे से दोपहर तक धीमी रही वाहनों की रफ्तार

गोपालगंज। लगातार तेज हवा के कारण ठंड का असर और बढ़ गया है। सोमवार की सुबह घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। कोहरे का असर दिन के 11 बजे तक रहा। दोपहर बाद कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली लेकिन ठंड का असर कम नहीं हुआ। रविवार को शाम ढलने के बाद से ही ठंड का असर कुछ अधिक रहा। आलम यह रहा कि रात के नौ बजे के बाद घने कोहरे का प्रकोप प्रारंभ हो गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 11:15 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 11:15 PM (IST)
घने कोहरे से दोपहर तक धीमी रही वाहनों की रफ्तार
घने कोहरे से दोपहर तक धीमी रही वाहनों की रफ्तार

गोपालगंज। लगातार तेज हवा के कारण ठंड का असर और बढ़ गया है। सोमवार की सुबह घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। कोहरे का असर दिन के 11 बजे तक रहा। दोपहर बाद कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली, लेकिन ठंड का असर कम नहीं हुआ।

loksabha election banner

रविवार को शाम ढलने के बाद से ही ठंड का असर कुछ अधिक रहा। आलम यह रहा कि रात के नौ बजे के बाद घने कोहरे का प्रकोप प्रारंभ हो गया। ऐसे में रात के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। कोहरे के कारण रात के समय ओस की बूंदे बारिश की तरह गिरती नजर आईं। रात बढ़ने के साथ ही ठंड बढ़ती गई और आधी रात के बाद तापमान आठ व नौ डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। सोमवार की सुबह छह बजे तापमान आठ डिग्री के आसपास बना रहा। सुबह जब लोग जगे तो घने कोहरे ने उनका स्वागत किया। दिन चढ़ने के साथ तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन में 11 बजे के बाद कोहरे का प्रकोप कुछ कम हुआ। दिन के करीब दो बजे कुछ देर के लिए तेज हवा के झोंके के बीच हल्की धूप निकली। लेकिन हवा के कारण लोगों को कनकनी से मुक्ति नहीं मिली। लगातार दसवें दिन नौ के नीचे रहा रात का पारा

गोपालगंज : जिले में कड़ाके की ठंड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लगातार दसवें दिन रविवार की रात जिले का तापमान नौ डिग्री के नीचे बना रहा। दिन के तापमान में भी अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हो सकी और यह 21 डिग्री या इसके आसपास बना रहा। पूरे दिन चली सर्द हवाओं के कारण लोगों की कंपकंपी छूटती रही। पिछले सात दिनों में क्या रहा तापमान

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

12 जनवरी 22 7.2

13 जनवरी 22 6.2

14 जनवरी 20 7.0

15 जनवरी 21 7.0

16 जनवरी 20 8.0

17 जनवरी 21 9.0

18 जनवरी 21 8.0


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.