Move to Jagran APP

जैसे-जैसे नप कर्मियों की हड़ताल बढ़ रही वैसे-वैसे शहर में बढ़ रहा कचरा

अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार तथा कर्मियों पर हमला करने मामले के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित नगर परिषद के कर्मियों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 05:52 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 05:52 PM (IST)
जैसे-जैसे नप कर्मियों की हड़ताल बढ़ रही वैसे-वैसे शहर में बढ़ रहा कचरा
जैसे-जैसे नप कर्मियों की हड़ताल बढ़ रही वैसे-वैसे शहर में बढ़ रहा कचरा

गोपालगंज। अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार तथा कर्मियों पर हमला करने मामले के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित नगर परिषद के कर्मियों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। नप कर्मियों की हड़ताल के कारण कूड़ा नहीं उठाए जाने से शहर में कूड़ा- कचरा का अंबार लगा गया है। थाना चौक, कलेक्ट्रेट पथ से लेकर शहर के सभी मुख्य चौक चौराहों तथा गली मोहल्ले में हर तरफ गंदगी फैल गई है। कूड़े के ढेर से उठती बदबू से शहर वासियों की परेशानी बढ़ गई है। इस बीच लगातार तीसरे दिन नगर परिषद के कर्मियों ने धरना दिया। धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जिलाधिकारी अमिनेष कुमार पराशर ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इस अभियान के तहत पांच दिन पूर्व शहर के घोष मोड़ तथा उसके आसपास नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार की देखरेख में अतिक्रमण हटाया जा रहा था। तभी अतिक्रमण हटाने से आक्रोशित लोगों ने कार्यपालक पदाधिकारी तथा नप कर्मियों पर हमला बोल दिया था। इस दौरान कई वाहनों को क्षतिग्रस्त भी कर दिया गया था। इस घटना को लेकर 70 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। लेकिन प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद भी आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इधर नगर परिषद कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की साफ सफाई करने की व्यवस्था तीसरे दिन भी ठप रही। जिससे शहर में कूड़ा-कचरे का अंबार लग गया है।

loksabha election banner

इनसेट

मीरगंज के नगर पंचायत कर्मी भी हड़ताल पर गए

बरौली : अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर परिषद गोपालगंज के कर्मियों पर हमला करने से आक्रोशित नगर पंचायत मीरगंज के कर्मी भी हड़ताल पर चले गए। जिससे मीरगंज नगर पंचायत में भी हर तरफ कूड़ा-कचरा फैल गया है। कूड़ा-कचरा से उठती बदबू से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। नगर पंचायत के कर्मियों ने कहा कि जब तक नगर परिषद गोपालगंज के कर्मियों पर हमला करने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक उनका भी हड़ताल जारी रहेगा।

इनसेट

समझौता वार्ता फेल, मांग पर डटे रहे नप कर्मी

गोपालगंज : नगर परिषद के कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से शहर में कूड़ा-कचरा का अंबार लगने के बाद बुधवार को कर्मियों की हड़ताल समाप्त कराने की पहल की गई। एसडीओ शैलश कुमार दास, एसडीपीओ नीरज कुमार ¨सह, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार तथा नगर परिषद के चेयरमैन हरेंद्र कुमार चौधरी की बैठक हुई। बैठक के बाद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी तथा चेयरमैन कर्मियों से वार्ता करने धरना स्थल पर पहुंचे। लेकिन वार्ता सफल नहीं हो सकी। कर्मी हमला करने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान उन्होंने यह एलान किया कि जब तक हमला करने वाले आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तब तक हड़ताल जारी रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.